cross colu

Thursday, 24 August 2017

आर्गेनिक खेती

                               आर्गेनिक खेती

  आर्गनिक खेती का सामान्य आशय यह होता है कि बिना किसी कृत्रिम रासायनिक उर्वरक (Fertilizer) या कृत्रिम रासायनिक कीटनाशक या अन्य कोई कृषि की कृत्रिम रासायनिक दवाई के की  जाने वाली खेती।


ऐसी खेती बेहद मुश्किल और चुनौती पूर्ण होती है क्यूंकि आज के समय में हर तरफ ज्यादा मात्रा में फसल और नयी नयी फसल की किस्मों की वजह से पौधों में और फसलों में बहुत सारे कीटों और बिमारियों का प्रकोप होता है, ऐसे में किसी फार्म या खेत पर बिना किसी रासायनिक दवा (Pesticide) के खेती करना लगभग नामुमकिन सा ही प्रतीत होता है।




पर आर्गनिक खेती करने के कुछ नियम होते हैं जिसे यदि किसान कडाई से पालन करे और अपने खेत के अनुसार कुछ नया प्रयोग करता रहे तो यह संभव भी है। पर पुनः यह बात ध्यान रखने वाली है कि यह बहुत कठिन है। इसी वजह से आर्गनिक खेती के से उत्पादन कम हो जाता है और ऐसे कृषि उत्पादों के दाम भी अधिक होते हैं।


 आजकल आर्गनिक के नाम पर धोखे की संभावनाएं भी ज्यादा हैं। क्यूंकि बड़े पैमाने पर सब्जियां और फल आर्गानिक तरीके से करना बेहद मुश्किल है। इस कारण इस प्रकार के उत्पाद आम तौर अधिक मात्र में भारत में तो नहीं मिल सकते। आर्गनिक कृषि उत्पाद बेचने वाले बहुत सारे लोग गलत दावा भी करते हैं।

No comments:

Post a Comment

cross colu same

side bar

style="display:block" data-ad-client="ca-pub-4514762535716900" data-ad-slot="8326958454" data-ad-format="auto">